ब्रेकिंग
पटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाबपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब

बच्चों की सेहत को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब मिड डे मील में परोसी जाएगी अंडा करी

RANCHI: बच्चों के न्यूट्रीशन और पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए झारखंड की हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के मुताबिक अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को

बच्चों की सेहत को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब मिड डे मील में परोसी जाएगी अंडा करी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बच्चों के न्यूट्रीशन और पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए झारखंड की हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के मुताबिक अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में अंडा की जगह अब   अंडा करी परोसी जाएगी। पहले बच्चों को सप्ताह में दो दिन उबले हुए अंडे दिए जाते थे। सरकार के इस फैसले से बच्चे और उनके परिजन खासे उत्साहित हैं।


झारखंड सरकार के इस फैसले से कमजोर वर्ग के बच्चों में खुशी का माहौल है। शिक्षा सचिव रवि कुमार के मुताबिक सरकारी स्कूलों में ज्यादातर कमजोर वर्ग से आने वाले बच्चे आते हैं। सेहत को ध्यान में रखते हुए उनकी थाली में अंडा करी परोसने का फैसला किया गया है। सरकार के इस फैसले से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भरपूर न्यूट्रीशन मिलेगा। सरकार की योजना है कि जल्द ही बच्चों को सप्ताह में पांच दिन अंडा परोसा जाए।


बता दें कि झारखंड के 40 लाख से अधिक बच्चों को स्कूलों में मध्यान भोजन परोसा जाता है। करीब 34355 स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना को संचालित किया जाता है।  इस योजना पर केंद्र सरकार 60 फीसदी जबकि राज्य सरकार 40 फीसदी पैसा खर्च करती है। सरकार के इन नए फैसले से गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाले बच्चों को भी सेहत से भरपूर मिड डे मील मिल सकेगा।

टैग्स