ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई पेशी, भेजा गया जेल

RANCHI: झारखंड और मुंबई ATS के द्वारा गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरास

 गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुई पेशी, भेजा गया जेल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड और मुंबई  ATS के द्वारा गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को गुरुवार को  कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है.


आज यानी गुरुवार को इससे पहले अमन पर प्रतिद्वंदी गैंग के हमले की आशंका को देखते हुए उसे बेहद गोपनीय तरीके से रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया.  फिर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया. 


 गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव वक्त  पेशी के दौरान उच्च कोटि के सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया. जिसके बाद कोर्ट ने अमन को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश के बाद एटीएस की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच अमन को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंचाया. जहां अब वह न्यायिक हिरासत में रहेगा.


मालूम हो कि कोर्ट में पेश करने से पहले ATS ने अमन श्रीवास्तव से लंबी पूछताछ की. अधिकारी उसे लेकर एयर एशिया के विमान से बुधवार को रांची एयरपोर्ट पहुंची थी. इसके बाद उसे सीधा एटीएस कार्यालय ले जाया गया. बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान गैंगस्टर अमन पिता की हत्या की बात दोहराता रहा. बताया रहा है कि कैसे उनके निर्दोष पिता की हत्या कर दी गई और वह अपराध में आया. मालूम हो कि 2 जून 2015 को वर्चस्व की लड़ाई में अमन श्रीवास्तव के पिता सुनील श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी. उस समय अमन दिल्ली में वकालत की पढ़ाई करता था.

टैग्स