ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

एयर एम्बुलेंस से रवाना हुए लालू यादव, दिल्ली एम्स में एक महीने चलेगा इलाज

RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स में भर्ती हैं, लेकिन उनकी तबीयत और खराब हो गई है. मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली एम्स में इलाज कराने का फैसला लिया है. जिसकी अनुमति

एयर एम्बुलेंस से रवाना हुए लालू यादव, दिल्ली एम्स में एक महीने चलेगा इलाज
First Bihar
3 मिनट

RANCHI: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद रिम्स में भर्ती हैं, लेकिन उनकी तबीयत और खराब हो गई है. मेडिकल बोर्ड ने दिल्ली एम्स में इलाज कराने का फैसला लिया है. जिसकी अनुमति जेल प्रशासन ने भी दे दी है. लालू यादव एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए रवाना हो चुके हैं. लालू के साथ में उनकी बड़ी बेटी मिसा भारती, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव मौजूद हैं. इनके साथ इलाज करने वाले डॉक्टर भी साथ में जा रहे हैं. एम्स में लालू के भर्ती होने के बाद वह वापस लौट जाएंगे.


आपको बता दें कि जेल प्रशासन ने दिल्ली एम्स में एक माह रहकर लालू को इलाज कराने की अनुमति दे दी है. लालू प्रसाद का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टरों ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से संपर्क किया है. इलाज के बारे में कई बातें की है.


मेडिकल बोर्ड की हुई बैठक
लालू प्रसाद को दिल्ली भेजने से पहले रिम्स में मेडिकल बोर्ड का बैठक हो रही थी. इस बैठक में आठ विभागों के डॉक्टर शामिल थे. उनके फैसले के बाद ही दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया. मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट जेल प्रशासन को दे दिया है. जिसके बाद जेल प्रशासन दिल्ली भेजने का फैसला किया.


लालू की तबीयत खराब
रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत दो दिन पहले अचानक खराब हो गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज किया. उनको सांस लेने में परेशानी हो रही है. डॉक्टर ने कोरोना का टेस्ट भी कराया. रिपोर्ट निगेटिव आई है. लालू प्रसाद 15 बीमारी से पीड़ित है. उनकी फेफड़े में पानी भर गया है. जिससे सांस देने में उनको परेशानी हो रही है.


पूरा परिवार पहुंचा था रांची 
लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती कल सबसे पहले रांची पहुंची. उसके बाद कल शाम को राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रांची पहुंचे हैं. कल रात मुलाकात हुई थी. जिसके बाद फिर मिलने के लिए तीनों पहुंचे हुए हैं. लालू प्रसाद की तबीयत को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी लगातार डॉक्टरों से अपडेट ले रहे हैं.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें