ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

आर्यन खान ड्रग केस में CBI ने रांची में मारा छापा, कई दस्तावेज जब्त

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सीबीआई ने रांची, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी के कुल 29 ठिकानों पर छापा मारा है। इस टीम में मु

आर्यन खान ड्रग केस में CBI ने रांची में मारा छापा, कई दस्तावेज जब्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब सीबीआई ने रांची, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी के कुल 29 ठिकानों पर छापा मारा है। इस टीम में मुंबई नारकोटिक ब्यूरो (एमसीबी) के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े सहित अन्य अधिकारियों व निजी व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इस रेड के दौरान अनियमितताओं से संबंधित काफी दस्तावेज जब्त किये गये हैं। 


दरअसल,  मुंबई ने वर्ष 2021 में चर्चित क्रूज ड्रग केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एमसीबी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही एमसीबी के अधिकारियों पर वसूली की नीयत से आर्यन खान को फंसाने के आरोप लगाया जा रहे थे। अब बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग केस में फंसा कर 25 करोड़ रुपये वसूली के आरोप में अब रेड चल रही है। 


मालूम हो कि, यह आरोप लगाया गया था कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद 25 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी। एक व्यक्ति ने टोकन मनी के रूप में 50 लाख रुपये लिये थे।  क्रूज ड्रग केस में गिरफ्तार के बाद चली कानूनी लड़ाई में अदालत ने आर्यन खान को गलत ढंग से फंसाने की बात को स्वीकार करते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुख्यालय ने इस प्रकरण में लगे आरोपों की जांच का आदेश दिया था। अब इसी आदेश के आलोक में सीबीआई ने एमसीबी मुंबई के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। 

टैग्स