ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

आज पेश होगा झारखंड का बजट, इन क्षेत्रों पर होगा स्पेशल फोकस

RANCHI : आज यानी 3 मार्च को हेमंत सरकार वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए बजट पेश करेगी। सरकार द्वारा पेश किया जाने वाले इस बजट से राज्य के हर एक तबके को काफी उम्मीदें हैं। इस बार

आज पेश होगा झारखंड का बजट, इन क्षेत्रों पर होगा स्पेशल फोकस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : आज यानी 3 मार्च को हेमंत सरकार वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए बजट पेश करेगी। सरकार द्वारा पेश किया  जाने वाले इस बजट से राज्य के हर एक तबके को काफी उम्मीदें हैं। इस बार के बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार के बजट का आकार  1,12,000  करोड़ के आसपास का हो सकता है। 


वहीं, इससे पहले राज्य सरकार ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 2698.14 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पास कर दिया है। अब हेमंत सोरेन सरकार में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव 3 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए झारखंड का बजट पेश करेंगे।  2024 चुनाव से पहले पेश होने वाला ये बजट जितना खास आम जनता के लिए है उससे ज्यादा अहम सियासी दलों के लिए भी होने वाला है। 


बताया जा रहा है कि, इस बार बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य विभाग का बजट बढ़ाया जाएगा। कल्याण विभाग का भी बजट बढ़ाने का प्रस्ताव है। बजट में जन कल्याण पर सरकार का फोकस रहेगा। सामाजिक विकास पर भी सरकार का फोकस हैसरकार का ध्यान आधारभूत संरचना के विकास पर भी है। 


आपको बताते चलें कि, वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। ऐसे में जनता को उम्मीद है कि बजट के पिटारे से उन्हें टैक्स कटौती का तोहफा मिलेगा ताकि घरेलू सामानों की कीमत भी कम हो और घरेलु बजट में गड़बड़ी ना हो। बहरहाल, किसान हो, युवा हो, महिला या व्यापारी. बजट से हर वर्ग को कुछ ना कुछ उम्मीद है लेकिन इन उम्मीदों पर बजट कितना खरा उतरता है ये आज पता चल जाएगा।