ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Jharkhand: आदिवासी लड़की से मारपीट मामले पर NHRC सख्त, राज्य सरकार और DGP को भेजा नोटिस

RANCHI: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार जिसमें एक आदिवासी लड़की के अपने परिवार के पसंद के लड़के से शादी करने से मना करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, सिर मुं

 Jharkhand: आदिवासी लड़की से मारपीट मामले पर NHRC सख्त, राज्य सरकार और DGP को भेजा नोटिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार जिसमें एक आदिवासी लड़की के अपने परिवार के पसंद के लड़के से शादी करने से मना करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, सिर मुंडवाया दिया और तो और गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया गया. NHRC ने एक बयान में कहा कि कथित घटना झारखंड के पलामू जिले में जोगिडीह ग्राम पंचायत के फरमान पर हुई. 


आयोग के अनुसार NHRC ने मीडिया की उन खबरों का स्वत: संज्ञान लिया और कहा, इस तरह के एक अनैतिक और गैरकानूनी कृत्य करने वाले अपराधियों को कानून के शासन द्वारा शासित एक सभ्य समाज में बख्शा नहीं जा सकता है.


इस मामले में आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया और चार सप्ताह के अंदर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जिसमें पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी की स्थिति, पीड़ित लड़की का उपचार और मुआवजा आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जिस बात का जिक्र किया गया है. अगर उसमें सच्चाई है, तो ग्राम पंचायत के इशारे पर पीड़िता के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया है.


बता दें आयोग ने जो रिपोर्ट मांगी है उसमें पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर की स्थिति, पीड़ित लड़की के इलाद और मुआवजा आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है. आयोग ने कहा कि वो ये भी जानना चाहता है कि इस दुःखद घटना के लिए जिम्मेदार दोषी अधिकारियों के खिलाफ अभी तक क्या कार्रवाई की गई है.

टैग्स