ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

30 फीट ऊंचे पुल से गिरे दो बाइक सवार, दोनों युवकों की स्पॉट डेथ

BOKARO : इस वक़्त की बड़ी खबर बोकारो जिले से सामने आ रही है. दरअसल, जरीडीह थाना क्षेत्र में एक रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक समेत दोनों युवक जैनाम

30 फीट ऊंचे पुल से गिरे दो बाइक सवार, दोनों युवकों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

BOKARO : इस वक़्त की बड़ी खबर बोकारो जिले से सामने आ रही है. दरअसल, जरीडीह थाना क्षेत्र में एक रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक समेत दोनों युवक जैनामोड़ स्थित बांका पुल से 30 फीट नीचे गिर गए जिससे दोनों की स्पॉट डेथ हो गई. दोनों युवकों के शव को जब लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया. लोगों को पुलिस को मामले की सूचना दी. 


मृतकों की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव निवासी 21 वर्षीय अभिमन्यु कुमार मुंडा और 24 वर्षीय मिलन कुमार हेम्ब्रम के रूप में की गई है. इधर परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया. 


घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु ने अपने एक रिश्तेदार से बाइक मांगी थी और बोकारो में किसी दोस्त से मिलने की बात कह घर से निकला था. उसके साथ मिलन भी था पर देर रात तक दोनों वापस नहीं आए और आज सुबह बांका पुल के नीचे उनकी लाश मिलने की सूचना मिली. बता दें कि अभिमन्यु ने इस साल इंटर की परीक्षा पास की थी. जबकि मिलन भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. लॉकडाउन के बाद से वो अपने गांव पर रह रहे थे.