ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

15 हजार घूस लेते महिला थानेदार गिरफ्तार, रेप केस से बचाने के लिए मांगी थी रिश्वत

DESK : सरकारी अफसरों में भ्रष्टाचार के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. ताजा मामला झारखण्ड के खूंटी से सामने आ रहा है जहां महिला थाने की थानेदार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंग

15 हजार घूस लेते महिला थानेदार गिरफ्तार, रेप केस से बचाने के लिए मांगी थी रिश्वत
First Bihar
3 मिनट

DESK : सरकारी अफसरों में भ्रष्टाचार के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. ताजा मामला झारखण्ड के खूंटी से सामने आ रहा है जहां महिला थाने की थानेदार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. 


जानकारी के अनुसार, थानेदार मीरा सिंह ने रेप केस से बचाने के लिए पीड़ित से 50 हजार रुपये घूस की मांग की थी लेकिन तोलमोल के बाद 15 हजार रुपये पर मामले के निपटारे के लिए तैयार हो गई थी. इस बात की भनक किसी तरह एंटी करप्शन ब्यूरो को लग गई जिसके बाद एसीबी की टीम ने मीरा सिंह को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.  


पीड़ित के मुताबिक दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपए का डिमांड किया था. पहली किस्त में 15 हजार रुपए ले रही थी. तभी एसीबी की टीम ने धर दबोचा. शिकायतकर्ता खूंटी के बेलवादाग के बगडू की रहने वाली नागी होरो ने बताया कि 12 फरवरी को खूंटी की महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह ने उसे थाने बुलाया था. मीरा सिंह ने पूछा कि आपका बेटा संजी होरो कहां रहता है? इस पर शिकायतकर्ता ने कहा कि वो सेना में है और पटना में पोस्‍टेड है. इस पर मीरा ने कहा कि तुम्‍हारे बेटा संजी होरो पर खूंटी के महिला थाने में एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. तुम्‍हारा बेटा फंस जाएगा. उसकी नौकरी चली जाएगी और वो जेल चला जाएगा. उसे बचाना चाहती हो तो 50 हजार रुपए देना होगा. 


महिला के इंकार करने पर थानेदार ने कहा कि अभी 15 हजार रुपये दो. थानेदार ने धमकी देते हुए कहा कि पैसा नहीं दोगी तो तुम्‍हारे बेटे को जेल भेज देंगे. इस मामले के सत्‍यापन में बात सच निकली. इसके बाद मीरा सिंह को रिश्‍वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया.