ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

14 आईपीएस और 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला

RANCHI: एक बड़ी खबर रांची से आ रही है. यहां पर 14 आईपीएस और 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.इसको लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. कुछ अधिकारियों का पदस्थापना

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: एक बड़ी खबर रांची से आ रही है. यहां पर 14 आईपीएस और 5 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.इसको लेकर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. कुछ अधिकारियों का पदस्थापना की गई है.

साकेत कुमार सिंह को आईजी ऑपरेशन, विपुल शुक्ला को आईजी मुख्यालय ,अमोल होमकर बिनुकांत को पलामू डीआईजी का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है.  सुर्दशन मंडल को मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है.अश्वनी सिन्हा को गढ़वा, शिवानी तिवारी को जैप 1 का कमांडेंट, हरिलाल चौहान को वायरलेस एसपी, पी जनार्दन को अपराध अनुसंधान, आशुतोष शेखर को एसईआरबी 2 का अतिरिक्त प्रभार, अमन कुमार को साहिबगंज का एसपी, सौरभ को रांची सिटी एसपी और धनबाद के ग्रामीण एसपी अमित रेणु को बनाया गया है.

पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला

वही, सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है. निबंधक महानिदेशक विप्रा भाल, मुत्युंजय कुमार वर्णवाल को सिमडेगा डीसी, एल ख्यांग्ते को ऊर्जा विभाग का अपर सचिव, राजीव रंजन को नगरीय प्रशासन और वरूण रंजन को साहिबगंज का डीसी बनाया गया है.