ब्रेकिंग
Bihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर Bihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर

1 जून को दिल्ली सीएम का झारखंड दौरा, हेमंत सोरेन से मिलेंगे केजरीवाल, मिशन 2024 को लेकर बनेगी रणनीति!

DESK: एक दिवसीय झारखंड दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं। 1 जून को रांची पहुंच वे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। बता दें पिछले 4 महीने में

1 जून को दिल्ली सीएम का झारखंड दौरा, हेमंत सोरेन से मिलेंगे केजरीवाल, मिशन 2024 को लेकर बनेगी रणनीति!
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक दिवसीय झारखंड दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं। 1 जून को रांची पहुंच वे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। बता दें पिछले 4 महीने में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात होगी। इसके पहले बीते 7 फरवरी को केजरीवाल और हेमंत सोरेन के बीच दिल्ली में बात-मुलाकात हुई थी। 1 जून को होने वाली इस मुलाकात के बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 


ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इस दौरान मिशन 2024 को लेकर चर्चा हो सकती है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह ने इस बात की जानकारी दी है कि झारखंड सीएम से मिलने के लिए कार्यक्रम तय हुआ है। 1 जून को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रांची पहुंचेंगे। हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 


अरविंद केजरीवाल प्रस्तावित झारखंड दौरे की तैयारी शुरू कर दी गयी है। रांची में पार्टी के कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि एक दिवसीय झारखंड दौरे में झारखंड और बिहार में पार्टी की मजबूती को लेकर भी चर्चा होगी। मिशन 2024 को लेकर भी आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बता दें कि विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए पटना में 12 जून को एक बैठक बुलाई गयी है। इससे पहले एक जून को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलने आ रहे हैं।

टैग्स