ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

यूट्यूबर दिवाकर और फैजा की प्रेम कहानी, 20 दिन के वीजा पर प्रेमी से सगाई करने ईरान से पहुंच गई भारत

DESK: किसी से प्यार कब और कहां हो जाए यह कहना मुश्किल है। हम बात फैजा और दिवाकर की कर रहे हैं. फैजा ईरान की रहने वाली है और दिवाकर उत्तर प्रदेश के मुराबाद का रहने वाला एक यूट्

यूट्यूबर दिवाकर और फैजा की प्रेम कहानी, 20 दिन के वीजा पर प्रेमी से सगाई करने ईरान से पहुंच गई भारत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: किसी से प्यार कब और कहां हो जाए यह कहना मुश्किल है। हम बात फैजा और दिवाकर की कर रहे हैं. फैजा ईरान की रहने वाली है और दिवाकर उत्तर प्रदेश के मुराबाद का रहने वाला एक यूट्यूबर है। दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन ईरान की फैजा का दिल भारत के दिवाकर पर आ गया। यह सब कुछ सोशल मीडिया के जरीये हुआ।


 सोशल मीडिया पर दोनों फ्रेंड बने फिर क्या था दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। यह बातचीत कब प्यार में बदल गया यह फैजा और दिवाकर को भी पता नहीं चला। दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ जीने और मरने की कसम भी खा ली। जिसके बाद फैजा ने दिवाकर से शादी करने का मन बना लिया। वह 20 दिन के वीजा पर अपने पिता मसूद के साथ भारत पहुंची। 


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रहने वाले दिवाकर के घर पर पहुंची फैजा को देख घरवाले भी हैरान रह गये। फिर पूरी बात फैजा ने दिवाकर की फैमिली को बताया। जिसके बाद दिवाकर ने भी अपने परिवार वालों को फैजा से शादी करने की इच्छा जतायी। फिर क्या था परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों ने सगाई कर ली। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों की शादी होगी। 


अब अपने पिता और प्रेमी दिवाकर के साथ फैजा अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाएगी। जिसके बाद वो आगरा का ताजमहल भी देखने की इच्छा जतायी है। अयोध्या और आगरा घूमने के बाद पिता और पुत्री दोनों वापस ईरान चले जाएंगे। कानूनी प्रक्रिया के पूरा होने के बाद वे फिर भारत आएंगे और तब दिवाकर से फैजा की शादी होगी। 


दिवाकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैजा से प्यार होने के बाद वह 2023 में टूरिस्ट वीजा पर अपनी प्रेमिका फैजा से मिलने ईरान के हमादान गया हुआ था। जहां फैजा के पिता से मिलकर शादी की बात की बताया कि वह फैजा से बेइंतहा प्यार करता हैं और फैजा भी उससे प्यार करती है। हमारे तरफ से धर्म की पाबंदी नहीं है। ससुराल में फैजा अपने धर्म के हिसाब से रह सकती है।  


टैग्स