ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

यहां शराब की एक बोतल के साथ एक फ्री.. दुकान पर उमड़ पड़ी पियक्कड़ों की भीड़

DESK : अभी तक आपने एक के साथ एक फ्री वाला ऑफर फ़ूड और कॉस्मेटिक के सामान पर सुना होगा लेकिन शराब की एक बोतल के साथ दूसरा बोतल फ्री मिल रहा है, ऐसा पहली बार सुने होंगे. जी हां!

यहां शराब की एक बोतल के साथ एक फ्री.. दुकान पर उमड़ पड़ी पियक्कड़ों की भीड़
First Bihar
3 मिनट

DESK : अभी तक आपने एक के साथ एक फ्री वाला ऑफर फ़ूड और कॉस्मेटिक के सामान पर सुना होगा लेकिन शराब की एक बोतल के साथ दूसरा बोतल फ्री मिल रहा है, ऐसा पहली बार सुने होंगे. जी हां! राजधानी दिल्ली में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला. शनिवार को शराब की दुकानों पर लंबी लाइन देखी गई. दिल्ली की कुछ शराब की दुकानों ने विभिन्न ब्रांड की शराब पर छूट देने का ऐलान किया था. शराब कंपनियों के द्वारा दिया गया यह ऑफर, शराब के शौकीनों के लिए सोने पर सुहागा था. बस फिर क्या था. शराब की कीमतों में छूट मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी. 


दरअसल, दिल्ली के जहांगीरपुरी, शाहदरा, मयूर विहार, अशोक नगर सहित कई अन्य इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ खास ब्रांड्स पर 35 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की थी. एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शराब की दुकान पर उमड़ी भीड़ पर पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने कहा कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक खत्म करना होगा क्योंकि नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा.


उन्होंने कहा, 'कुछ ब्रांड ऐसे भी हैं जिनकी बिक्री हुई ही नहीं है, इसलिए दुकानदार उनके स्टॉक को विशेष ऑफर जैसे 'एक खरीदें, एक मुफ्त पाएं' के जरिए खत्म करना चाहते हैं.' शराब के साथ इस तरह के ऑफर्स बीयर पर भी दिए गए. हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती शहरों के करीब स्थित दुकानों में अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खुदरा विक्रेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण भीड़ अधिक थी.


वहीं शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ को लेकर आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके पीछे शादी का मौसम, वीकेंड और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन करने जैसे भी कई अन्य कारण थे. शराब कारोबारियों का कहना है कि रेट में कटौती के कारण लोगों ने बड़ी मात्रा में खरीदारी की.