ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसूनCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टदोस्त के साथ घर से निकले युवक की संदिग्ध मौत, नाराज लोगों ने किया सड़क जाम; परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाबिहार में जल संकट दूर करने की तैयारी, वाटर अथॉरिटी का होगा गठन; सम्राट सरकार का मेगा प्लानमौसम का बदला मिजाज: मुजफ्फरपुर-सुपौल-नालंदा समेत 5 जिलों में झमाझम बारिश, 24 घंटे में एक्टिव होगा मानसून

यात्रियों से भरी बस पुल से नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस पुल से राप्ती नदी में जा गिरी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए ज

यात्रियों से भरी बस पुल से नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस पुल से राप्ती नदी में जा गिरी। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। मध्य-पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में यह हादसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात भालूबांग में बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। बस यात्रियों समेत राप्ती नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी।


बस पर सवार 12 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 8 लोगों की पहचान हो चुकी है जबकि 4 लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है। आठ लोगों में दो भारत के रहने वाले है। जिनकी पहचान बिहार के रहने वाले योगेन्द्र राम और उत्तर प्रदेश के मुने के रूप में हुई है।