ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कोरोना का खात्मा अभी सपना है, WHO ने कहा.. एशिया में बढ़ता संक्रमण बड़ी चिंता

DELHI : दुनिया भर में कोरोना महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने एक बार फिर से ताजा स्थिति को स्पष्ट किया है। WHO ने कहा है कि दुनिया से कोरोना वायरस का खात्मा अ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : दुनिया भर में कोरोना महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने एक बार फिर से ताजा स्थिति को स्पष्ट किया है। WHO ने कहा है कि दुनिया से कोरोना वायरस का खात्मा अभी सपने जैसा है। WHO के महानिदेशक ने कहा है कि दुनिया भर के देश इसकी चपेट में हैं लेकिन एशियन देशों के साथ साथ लैटिन अमेरिकी कंट्री में कोरोना का बढ़ता संक्रमण बेहद चिंताजनक है। 


एशिया के साथ-साथ लैटिन अमेरिकी देशों और पूर्वी यूरोप को लेकर WHO ने एक नई वार्निंग जारी की है। इन इलाकों में कोरोना वायरस के हालात और ज्यादा बेकाबू सकते हैं। WHO के निदेशक ने कहा है कि इन देशों में टेस्टिंग कैपेसिटी बेहद कम है लिहाजा संक्रमण के सही स्थिति की जानकारी भी नहीं हो सकती है। 


WHO ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन इसके वैक्सीन को लेकर अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। हमें इस हकीकत को समझना चाहिए। हम आज जिस स्थिति में हैं वहां से कोरोना का संक्रमण खत्म कर लेने का दावा किसी सपने ज्यादा कुछ नहीं। WHO ने कहा है कि इबोला वायरस के दौरान वैक्सीन बनाने में हमने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और ऐसा ही कोविड-19 के मामले में हम करना चाहते हैं। लगातार कई स्तरों पर वैक्सीन बनाने का प्रयास जारी है लेकिन तब तक बचाव ही एकमात्र रास्ता है।

टैग्स