ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

BJP विधायक का फांसी के फंदे से लटका मिला शव, दो लोगों पर लगा हत्या का आरोप

KOLKATA: बीजेपी विधायक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. जिसके बाद पार्टी ने ममता सरकार पर हमला बोला है. पार्टी ने इस मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. <st

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KOLKATA: बीजेपी विधायक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. जिसके बाद पार्टी ने ममता सरकार पर हमला बोला है. पार्टी ने इस मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. 

12 घंटे का बुलाया बंद

बीजेपी के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध मौत पर बीजेपी ने आज 12 घंटे का उत्तर बंगाल बंद बुलाया है. बीजेपी पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्यपाल से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की है.

नड्डा ने की निंदा

विधायक की मौत के बाद के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मामले को लेकर ट्वीट किया है कि पश्चिम बंगाल के हेमटाबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है. यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून व्यवस्था की विफलता की बात करता है. लोग भविष्य में इस तरह के सरकार को माफ नहीं करेंगे. 

हत्या का लगाया आरोप

बीजेपी विधायक की सोमवार को अपने घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे. उनके परिवार और   पार्टी ने हत्या का आरोप लगाया है. आरोप लगा है कि दोनों ने टीएमसी को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. वही, पुलिस ने कहा कि देबेंद्र नाथ रे का शव जिले के हेमताबाद इलाके के बिंदल गांव में उनके घर के निकट एक दुकान के बाहर बरामदे की छत से लटकता मिला. उनकी उम्र करीब 65 साल थी. मृतक के शर्ट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है.

टैग्स