ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

वाटर टैंक में मिली महिला और 2 बच्चों की लाश, हादसा, आत्महत्या या हत्या की जांच में जुटी पुलिस

DESK : एक वाटर टैंक में एक महिला और दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना फतेहाबाद के भट्टूकलां इलाके की है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

वाटर टैंक में मिली महिला और 2 बच्चों की लाश, हादसा, आत्महत्या या हत्या की जांच में जुटी पुलिस
Anamika
2 मिनट

DESK : एक वाटर टैंक में एक महिला और दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना फतेहाबाद के भट्टूकलां इलाके की है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही सुसाइड, हादसा और हत्या के एंंगल से मामले क जांच की जा रही है. 

मृतक की पहचान ट्टूकलां की गुज्जर कॉलोनी निवासी करीब 28 वर्षीय रजनी, उसकी करीब पांच वर्षीय बेटी साक्षी और दो साल के बेटे चेतन के रुप में की गई है. बताया जाता है कि तीनों का शव घर के आंगन में बने वायर टैंक से बरामद किया गया है. 

आसपास के लोगों का कहना है कि घर में बने वाटर टैंक में दोनों बच्चे गिर गए थे, बच्चों को बचाने के लिए महिला भी कूद गई और तीनों की मौत हो गई. आसपास के लोगों ने महिला और बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकाला और मौते के कारणों की जांच कर रही है.  मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है. महिला के मायकेवालों के आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी.