ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कुएं में कूद 2 बिहारी समेत 9 लोगों ने किया सुसाइड, लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति हो गई थी खराब

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तेलंगाना के वारंगल जिले से आ रही है. यहां पर लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने पर दो बिहारी समेत 9 लोगों ने सुसाइड कर लिया है. स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर तेलंगाना के वारंगल जिले से आ रही है. यहां पर लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने पर दो बिहारी समेत 9 लोगों ने सुसाइड कर लिया है. 

सभी शव कुएं से बरामद

पुलिस ने एक कुएं से सभी शव को बरामद किया है. 9 में से 2 बिहार के और सात पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. सात जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे उनमें से 6 लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे. वह 20 साल से वारंगल में रह रहे थे.  वारंगल पुलिस ने कुएं से सभी शव निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जूट मिल में करते थे काम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी वारंगल में स्थिति में जूट मिल में काम करते थे. लेकिन लॉकडाउन के कारण वह बंद हो गया था. बंद होने के कारण सभी लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी. बताया जा रहा है कि जिसके कारण ही सभी ने सुसाइड करने का इतना बड़ा कदम उठाया है. मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से इस घटना की जांच में जुट गई है. 



टैग्स