ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

वोटिंग के दिन इन लोगों की रहेगी छुट्टी, सचिवालय से जारी हुई अधिसूचना; वोटिंग में शामिल ऑफिसर को अलग से फायदा

DESK : लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वोटिंग के दिन सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गयी है। ऐसे में अब अच्छी खबर बंगाल से निकल कर सामने आ रही है। जहां राज्य सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना मे

वोटिंग के दिन इन लोगों की रहेगी छुट्टी, सचिवालय से जारी हुई अधिसूचना; वोटिंग में शामिल ऑफिसर को अलग से फायदा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK  : लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वोटिंग के दिन सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गयी है। ऐसे में अब अच्छी खबर बंगाल से निकल कर सामने आ रही है। जहां राज्य सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जिस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव रहेगा, उस दिन वहां सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थान, उद्योग व कार्यालय बंद रहेंगे।


सरकारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि निजी कंपनियों के कर्मचारियों को भी वोटिंग के दिन छुट्टी दी जायेगी। हालांकि, निजी कंपनियों की छुट्टी के लिए श्रम विभाग की ओर से अलग से अधिसूचना जारी की जायेगी। बंगाल में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा। अब इन संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। 


मालूम हो कि, 19 अप्रैल को पहले चरण में कूचबिहार, अलीपुरदुआर और जलपाईगुड़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान है। इस तारीख पर यहां सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इसी प्रकार अन्य मतदान दिवसों को भी संबंधित लोकसभा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इतना ही नहीं, अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर काम करने वाले कर्मियों को भी अपने क्षेत्र में मतदान के दिन छुट्टी मिलेगी।


उधर, अधिसूचना के मुताबिक  जिन स्कूलों को मतदान केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, वहां मतदान के एक दिन पहले से छुट्टी रहेगी और मतदान प्रक्रिया में शामिल सरकारी कर्मचारियों को अगर देर रात तक काम करना पड़ता है तो उन्हें मतदान के अगले दिन विशेष छुट्टी दी जायेगी। साथ ही अगर किसी कारणवश किसी बूथ पर दोबारा मतदान होता है तो उस दिन उस क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलेगी।