ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

विकास दुबे को उज्जैन से लाने वाला जवान निकला कोरोना पॉजिटिव, MP और UP पुलिस महकमे में हड़कंप

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में जब मध्य प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसे लाने के लिए यूपी एसटीएफ के साथ कई जवान भी गए थे. विकास दुबे जिस गाड़ी से आ रहा था इस गाड़ी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में जब मध्य प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसे लाने के लिए यूपी एसटीएफ के साथ कई जवान भी गए थे. विकास दुबे जिस गाड़ी से आ रहा था इस गाड़ी में सवार एक जवान कोरोना पॉजिटिव निकला है. जिसके बाद यूपी पुलिस से लेकर मध्य प्रदेश पुलिस के बीच हड़कंप मच गया है. क्योंकि इस दौरान दोनों राज्यों के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान एक दूसरे के संपर्क में आए हैं. 

हादसे में घायल है जवान

विकास दुबे को जिस गाड़ी से लाया जा रहा था इसका एक्सीडेंट हो गया था. इस दौरान ही विकास दुबे भागने लगा था. जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने एनकाउंटर कर दिया था. हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव जवान भी शामिल है. 

विकास को नहीं था कोरोना

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसका शव हॉस्पिटल लाया गया था. पोस्टमार्टम कराने से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया था. विकास दुबे का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया था. स्वास्थ्य विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कैसे जवान कोरोना पॉजिटिव हुआ. संपर्क में आने वाले जवानों और अधिकारियों के बीच भी डर बना हुआ है. 

उज्जैन में गिरफ्तार हुआ था विकास

कानपुर बिकरू गांव में डीएसपी समेत 8 जवानों की हत्या करने वाला विकास दुबे घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था. इस दौरान वह कई दिनों तक छिपता रहा. आखिर उसने 9 जुलाई को पूरी प्लानिंग के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचा. महाकाल मंदिर में पूजा करने के बाद उसको पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया था. जिसके बाद यूपी एसटीएफ की टीम लाने के लिए उज्जैन गई थी. 

टैग्स