ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

UP STF ने गैंगस्टर विकास दुबे को मारी थी 6 गोलियां, तीन गोली हो गई थी आरपार

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है. जिसके बाद कई खुलासा हुआ है. पुलिस ने पहले बताया था कि विकास को चार गोली लगी थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 6 गो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है. जिसके बाद कई खुलासा हुआ है. पुलिस ने पहले बताया था कि विकास को चार गोली लगी थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 6 गोली लगने की पुष्टि हुई है. तीन गोलियां आरपार हो गई थी. 

शरीर पर थे 10 जख्म के निशाना

रिपोर्ट में बताया गया है कि विकास दुबे के शरीर पर 10 जख्म के निशान थे. 10 जख्म में 6 गोली के थे बाकी गिरने के बाद चोट लगने के जख्म थे. एक गोली दाहिने कंधे और बाकी गोलियां बाएं सीने पर लगी थी. इसके अलावा दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें हैं. विकास दुबे के पेट और पसली में भी थोड़ा गहरा जख्म और सूजन आई थी. 

उज्जैन में गिरफ्तार होने के बाद यूपी एसटीएफ  विकास दुबे को कानपुर ला रही थी. इस दौरान कानपुर के पास जिस गाड़ी में विकास दुबे सवार था वह पलट गई. जिसके बाद वह पुलिस का हथियार छिनकर भागने की कोशिश करने लगे. एसटीएफ ने सरेंडर करने के लिए बोला, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ और वह फायरिंग करने लगा. इस दौरान एसटीएफ ने मार गिराया. एसटीएफ ने कहा था कि विकास को चार गोली मारी गई थी. जिसमें तीन उससे सीने में और एक माथे पर लगी थी. बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर विकास दुबे फरार हो गया था. 

टैग्स