ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

विधानसभा चुनाव: बंगाल में 7वें चरण का मतदान आज, 5 जिलों की 34 सीटों पर वोटिंग जारी

DESK: कोरोना महामारी के बीच आज बंगाल में विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 जिलों की 34 सीटों के लिए बंगाल में वोटिंग जारी है। 37 महिला सहि

विधानसभा चुनाव: बंगाल में 7वें चरण का मतदान आज, 5 जिलों की 34 सीटों पर वोटिंग जारी
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: कोरोना महामारी के बीच आज बंगाल में विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 जिलों की 34 सीटों के लिए बंगाल में वोटिंग जारी है। 37 महिला सहित 268 प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ नजर आ रही है। लोग कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। 


बंगाल में 5 जिलों की 34 सीटों के लिए मतदान जारी है। दक्षिण दिनापुर और मालदा जिले की 6-6 सीटें, मुर्शीदाबाद की 11 सीटें, कोलकाता की 4 और बद्धमान की 9 विधानसभा सीटें शामिल है। आठवें और अंतिम चरण में कुल 35 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को होगा और चुनाव के रिजल्ट 2 मई को सामने आएंगे।   


सभी की नजर भवानीपुर पर है जहां से ममता बनर्जी विधायक हैं। इस बार ममता बनर्जी भवानीपुर छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही है। भवानीपुर सीट से टीएमसी प्रत्याशी सोभनदेब चट्टोपाध्याय ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग ममता बनर्जी के काम पर वोट दे रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी भवानीपुर में मतदान किया। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम जीत चुके हैं फिलहाल अपनी सीट बढ़ाने में लगे हैं।