ब्रेकिंग
Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...

विदाई के समय रोते-रोते बेहोश हुई दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत

DESK : शादी समारोह में अचानक दुल्हन की मौत हो जाने से ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. दरअसल, विदाई के दौरान दुल्हन इतना रोई कि उसे हार्ट अटैक आया और उसकी उसी समय मौत हो गई. घटना ओड

विदाई के समय रोते-रोते बेहोश हुई दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : शादी समारोह में अचानक दुल्हन की मौत हो जाने से ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. दरअसल, विदाई के दौरान दुल्हन इतना रोई कि उसे हार्ट अटैक आया और उसकी उसी समय मौत हो गई. घटना ओडिशा के सोनपुर की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, जुलांडा गांव में मुरली साहू की बेटी रोजी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी के बंधन में बंध गई. लेकिन जब उसकी विदाई हो रही थी तभी यह घटना घट गई. विदाई के समय दुल्हन खूब रो रही थी. अचानक रोते-रोते वह बेहोश होकर गिर पड़ी. मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर उसे जगाने की कोशिश की. लेकिन उसे होश में लाने के सभी प्रयास विफल रहे. उसे तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.


वहां पता चला की दुल्हन को हार्ट अटैक आया है और उसकी मौत हो चुकी है. जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया. रोजी की मौत की खबर के बाद इलाके में लोग हैरान हैं और दुखी हैं. जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि रोजी काफी टेंशन में जी रही थी क्योंकि उसने कुछ महीने पहले अपने पिता को खो दिया था. उसके मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस विवाह का आयोजन किया था.