ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

विदाई के बाद बवाल, बीच रास्ते से दुल्हन लौटा लाया दूल्हा, एक अंगूठी ने तोड़ दी शादी

DESK: शादी के बाद विदाई करके दूल्हा दुल्हन को लेकर जाता है तो माना जाता है कि शादी को सुख पूर्वक संपन्न मान लिया जाता है. हालांकि आज के समय में कब क्या हो जाए कुछ कहा ही नहीं जा सक

 विदाई के बाद बवाल, बीच रास्ते से दुल्हन लौटा लाया दूल्हा, एक अंगूठी ने तोड़ दी शादी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: शादी के बाद विदाई करके दूल्हा दुल्हन को लेकर जाता है तो माना जाता है कि शादी को सुख पूर्वक संपन्न मान लिया जाता है. हालांकि आज के समय में कब क्या हो जाए कुछ कहा ही नहीं जा सकता है. ऐसा ही एक अजीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएगे. 


बता दें  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में का यह मामला है. यहां रात में बरात आई और उसका अच्छे से स्वागत किया गया. शादी की सभी रस्में विधि-विधान से पूरी की गईं. और सुबह विदाई भी ठीक ढंग से हो गई. लेकिन जब दूल्हा अपनी दुल्हन को कार में विदाने कराने के बाद आधे रास्ते से ही वापस ससुराल लौट ले आया. फिर दुल्हन को छोड़कर जाने लगा. जिसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना. तो लड़की वालों ने उसे बंधक बना लिया. वही जब बात नहीं बनी तो मामले में पुलिस को आकर हस्तक्षेप करना पड़ा.


जब दूल्हे की गाड़ी आधे रास्ते पहुंची तो दूल्हे ने फोन करके लड़की के परिजनों से कहा कि दहेज में अंगूठी, माला नहीं मिला है. इसलिए वह लड़की को पुनः लेकर ससुराल पहुंंच गया. लड़की पक्ष द्वारा काफी मान-मनौव्वल की गई लेकिन दूल्हा मानने को तैयार नहीं हुआ. आक्रोश में आकर लड़की पक्ष वालों ने लड़के को बंधक बना लिया. लगभग दो बजे मौके पर पुलिस पहुंची और लड़के को छुड़ाकर दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई.थाने में मामले को लेकर पंचायत चली. लड़की पक्ष वाले छह लाख रुपये सहित विवाह में हुए खर्च की मांग करने लगे. वहीं लड़की अब अपने ससुराल जाने से इनकार कर रही है. 

टैग्स