ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

बड़ा हादसा टला: वंदे भारत एक्सप्रेस आते ही टूटकर गिरा हाई वोल्टेज बिजली का तार, बाल-बाल बचे लोग

DESK: मध्य प्रदेश के भोपाल में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नरसिंहपुर के घाट पिंडरई में जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची, बिजली का हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। तार टू

बड़ा हादसा टला: वंदे भारत एक्सप्रेस आते ही टूटकर गिरा हाई वोल्टेज बिजली का तार, बाल-बाल बचे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश के भोपाल में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नरसिंहपुर के घाट पिंडरई में जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची, बिजली का हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। तार टूटने के कारण हाई स्पीड ट्रेन के पहिए अचानक थम गए। गनीमत रही कि तेज चिंगारी के साथ हाई टेंशन तार टूटकर जमीन पर गिरा, अगर ट्रेन पर गिरा होता तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।


दरअसल, जबलपुर से भोपाल जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही नरसिंहपुर के घाट पिंडरई पहुंची अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया और ट्रेन के पहिए जाम हो गए। बिजली का तार टूटने के कारण भोपाल जाने वाली कई ट्रेनें जहां तहां रूक गईं। वंदे भारत ट्रेन करीब दो घंटे तक नरसिंहपुर स्टेशन के पास खड़ी रही और परिचालन बाधित हो गया।


जानकारी मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची और परिचालन को सामान्य कराने की कवायद शुरू की गई। इस दौरान रेल यात्री हलकान रहे। टूटे हुए बिजली के हाई टेंशन तार को ठीक करने के बाद ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया, तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई।