ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

सर्वधर्म पूजा के बाद वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, फ्रांस की रक्षा मंत्री भी हुई शामिल

DESK: अंबाला एयरबेस पर सर्वधर्म पूजा के बाद आज राफेल वायुसेना में शामिल हो गया है. इस कार्यक्रम में फ्रांस की रक्षा मंत्री और देश के रक्षा मंत्री शामिल हुए. इस दौरान रक्षा मंत

सर्वधर्म पूजा के बाद वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, फ्रांस की रक्षा मंत्री भी हुई शामिल
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: अंबाला एयरबेस पर सर्वधर्म पूजा के बाद आज राफेल वायुसेना में शामिल हो गया है. इस कार्यक्रम में फ्रांस की रक्षा मंत्री और देश के रक्षा मंत्री शामिल हुए. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है. राफेल का भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को भी दर्शाता है. भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक,सांस्कृतिक, राजनीतिक,रणनीतिक साझेदार रहे हैं.


सर्वधर्म पूजा के बाद वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, फ्रांस की रक्षा मंत्री भी हुई शामिल


राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे मित्र देश फ्रांस के साथ राफेल डील भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में एक गेम चेंजर है. इसका लॉन्ग रेंज ऑपरेशन, अपने वजन के बराबर सामान और अतिरिक्त फ्यूल रखने की क्षमता और तेज स्पीड जैसी खूबियां इसे बेस्ट एयरक्राफ्ट में से एक बनाती हैं. 


सर्वधर्म पूजा के बाद वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, फ्रांस की रक्षा मंत्री भी हुई शामिल


सीमा पर तनाव के बीच राफेल शामिल

राफेल ऐसे वक्त में वायुसेना में शामिल हो रहा है. जब भारत-चीन की सीमा पर तनाव है. ऐसे में फ्रांस से खरीदा गया राफेल को वायुसेना में 5 राफेल को शामिल कर दिया गया है. इसका लंबे समय से इंतजार था. 


सर्वधर्म पूजा के बाद वायुसेना में शामिल हुआ राफेल, फ्रांस की रक्षा मंत्री भी हुई शामिल


शामिल होते ही भरा उड़ान

राफेल विमानों के औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम में अंबाला वायुसेना स्टेशन पर उड़ान भरा. इस कार्यक्रम मे शामिल होने के फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली  भारत आई है. सुबह दिल्ली पहुंची, फिर यहां से वह अंबाला एयरबेस पहुंची. वह सर्वधर्म पूजा में शामिल हुई है. राफेल वायुसेना में शामिल करने को लेकर कई कार्यक्रम भी हो रहा है.