ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को हुआ कोरोना, हरिद्वार कुंभ में भी हुए थे शामिल

DESK : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी सोमवार को खुद सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर दी और अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सल

उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को हुआ कोरोना, हरिद्वार कुंभ में भी हुए थे शामिल
Anamika
2 मिनट

DESK : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी सोमवार को खुद सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर दी  और अपने संपर्क में आए लोगों को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है. 

उत्तराखंड के सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है. डॉक्‍टर्स की निगरानी में मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं. मैं सभी के कुशल स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करता हूं.'

गौरतलब है कि तीरथ सिंह रावत हाल ही में कुंभ में शामिल हुए थे और उन्होंने संतों के साथ पूजा में हिस्सा लिया था. अब एक बार उत्तराखंड में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए महाकुंभ को लेकर चिंताएं बढ़ गई है. हालांकि केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोना गाइडलाइंस के तहत ही कुंभ के आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए हैं, लेकिन उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर लिया गया है.