ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीर

अमेरिका-ईरान जंग का असर: पेट्रोल-डीजल 10-12 रुपए तक हो सकता है महंगा, सोना-चांदी के दाम भी बढ़ने की आशंका

अमेरिका-ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की स्थिति में भारत में पेट्रोल-डीजल और सोना-चांदी महंगे हो सकते हैं।

दिल्ली न्यूज
शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है असर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों से वैश्विक तनाव बढ़ गया है। ईरान में 40 दिन का शोक घोषित किया गया है। यदि यह संघर्ष लंबा चलता है और महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मुज स्ट्रेट बंद होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।


बता दें कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 90% कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें से करीब 50% होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आता है। ऐसे में तेल आपूर्ति बाधित होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।


यदि कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं, तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 से 12 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली में पेट्रोल 95 रुपए से बढ़कर करीब 105 रुपए और डीजल 88 रुपए से बढ़कर 96 रुपए प्रति लीटर तक जा सकता है।


भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिनों की औसत कीमत और डॉलर-रुपया विनिमय दर के आधार पर तय करती हैं। हालांकि अंतिम खुदरा कीमत में केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे हालात में सरकार टैक्स में कटौती कर आम जनता पर बोझ कम कर सकती है।


वहीं, वैश्विक अस्थिरता के दौरान निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1.90 लाख रुपए तक पहुंच सकता है, जबकि चांदी 2.67 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 3.50 लाख रुपए तक जा सकती है।


देश के प्रमुख शहरों में अभी पेट्रोल और डीजल का दाम

पटना

पेट्रोल: 105.59

डीजल: 91.82  

दिल्ली

पेट्रोल-94.72

डीजल-87.62

मुंबई

पेट्रोल-103.44

डीजल-89.97

कोलकाता

पेट्रोल-103.94

डीजल-90.76

चेन्नई

पेट्रोल-100.75

डीजल-92.34

भोपाल

पेट्रोल-106.47

डीजल-91.84

रायपुर

पेट्रोल-100.39

डीजल-93.33

जयपुर

पेट्रोल-104.88

डीजल-90.36

चंडीगढ़

पेट्रोल-94.24

डीजल-82.40

टैग्स