ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

UPSC परीक्षा में 'राहुल मोदी' को मिली 420वीं रैंक, सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा

DESK : कल संघ लोक सेवा आयोग 2019 की सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. इस परीक्षा में सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले प्रदीप सिंह का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर रहा. वहीं दू

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कल संघ लोक सेवा आयोग 2019 की सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. इस परीक्षा में सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले प्रदीप सिंह का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर रहा. वहीं दूसरे नंबर पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं. इस बार परीक्षा में कुल 829 उम्मीदवारोंने सफलता हासिल की है. 

पर इसी लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है जिसकी कल से खूब चर्चा हो रही है. दरअसल यूपीएससी द्वारा जारी किये गए मेरिट लिस्ट में 420वीं रैंक लाने वाले राहुल मोदी की हो रही है. लोग इनके नाम को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जोड़कर देख रहे हैं. लोग दोनों के यूपीएससी पास होने को लेकर तमाम चुटकुले बना रहे हैं.

जब से ये लिस्ट जारी हुई है तभी से लोगों की प्रतिकिया भी आने लगी. इस लिस्ट को देखकर ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा “राहुल मोदी ने भी पास की #UPSC परीक्षा...पास होने वालों की लिस्ट में 420 वां स्थान हासिल किया.. वैसे राहुल मोदी भाई को बहुत बहुत बधाई”

वहीं एक यूजर ने लिखा "राहुल" "मोदी" ने 420वी रैंक पायी... अब कुछ नहीं कहना... इस बार टॉपर से ज्यादा चर्चा 420 वे रैंक की होने वाली है.

बता दें कि यूपीएससी में प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद इंटरव्यू होता है. लेकिन इस बार कोरोना काल होने के चलते यूपीएससी के कुछ इंटरव्यू को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था. बाद में यूपीएससी ने उन सभी अभ्यर्थ‍ियों का इंटरव्यू लिया. इस परीक्षा में रोल नंबर 6312980 वाले राहुल मोदी ने 420वीं रैंक हासिल की है.