ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

यूपी विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण आज, पूर्वांचल की 54 सीटों पर मतदान शुरू

DESK : यूपी चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज होना है. सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.पूर्वांचल की 54 विधानसभा सीटों से

यूपी विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण आज, पूर्वांचल की 54 सीटों पर मतदान शुरू
First Bihar
2 मिनट

DESK : यूपी चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज होना है. सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.पूर्वांचल की 54 विधानसभा सीटों से कुल 613 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. दो करोड़ से अधिक मतदाता 54 सीटों से अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.


पूर्वांचल के जिन नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भी मतदान होना है. यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में मतदान होना है. 


यूपी चुनाव के अंतिम चरण में जिन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है, उनमें दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, धनंजय सिंह का नाम प्रमुख है. गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है. यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं.


चुनाव आयोग ने अंतिम चरण के चुनाव को भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है. सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के साथ ही केंद्रीय बलों के जवान भी तैनात किए जाएंगे.


यूपी विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण आज, पूर्वांचल की 54 सीटों पर मतदान शुरू

388 शहर उत्तरी वाराणसी, कम्पोजिट विद्यालय अर्दली बाजार


यूपी विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण आज, पूर्वांचल की 54 सीटों पर मतदान शुरू मतदान करने के बाद उत्साहित मतदाता