ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा, देखिये किस राज्य में कितने चरणों में होगा चुनाव

DESK : कोरोना काल में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिन 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा हुई है उन

यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा, देखिये किस राज्य में कितने चरणों में होगा चुनाव
First Bihar
4 मिनट

DESK : कोरोना काल में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिन 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा हुई है उनमें उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा. मणिपुर में दो चरणों में चुनाव होगा. पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक फेज में होंगे चुनाव. 14 फरवरी को पंजाब गोवा और उत्तराखंड में मतदान होगा. 


10 फरवरी को यूपी में पहले चरण में मतदान होगा. दूसरा फेज-14 फरवरी, तीसरा फेज- 20 फरवरी, चौथा फेज- 23 फरवरी, पांचवां फेज- 27 फरवरी, छठा पेज- 3 मार्च, सातवां फेज- 7 मार्च वहीं पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होगी. मणिपुर में 27 फरवरी और 03 मार्च को वोटिंग होगी. मतदान 10 फरवरी से होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे. चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.


प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें...


  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिना किसी बाधा के चुनाव, लोगों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना और कोरोना के बीच लोगों को बचाव करते हुए चुनाव कराना. आयोग के सामने ये तीन चुनौतियां हैं.
  • चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि पोस्टल बैलेट के अलावा दिव्यांगों के लिए पोलिंग स्टेशन पर व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन व्यवस्था का इस्तेमाल करना है.
  • चुनाव आयोग ने कहा कि महिला वोटर की भागीदारी बढ़ी है. कोरोना नियमों के तहत चुनाव कराए जाएंगे. हर बूथ पर 1250 मतदाता होंगे. 80 साल से अधिक उम्र के लोगों, कोविड मरीजों और दिव्यांगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी.
  • चुनाव आयुक्त ने कहा कि बढ़ते ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव, विशेषज्ञों और सरकार के साथ कई बैठकें की गई हैं. चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है. यूपी, गोवा समेत अन्य राज्यों में इसे बढ़ाना है. पांच राज्यों में कुल 18.34 करोड़ वोटर हैं.



इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय और चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक बैठक की थी. जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भारत के चुनाव आयोग के अधिकारियों को देश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानकारी दी. देश में कोविड के हालात को देखते हुए स्‍पष्‍ट है कि पहले मतदान केंद्रों पर और फिर मतगणना के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल के पालन के बीच पूरी प्रक्रिया संपन्‍न होगी, जैसा कि इससे पहले अन्‍य राज्‍यों में कोविड के दौरान हुए चुनावों में हो चुका है. इसके बाद आज चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है. 

यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा, देखिये किस राज्य में कितने चरणों में होगा चुनाव

देश के जिन पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें उत्‍तर प्रदेश के साथ-साथ उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा, मण‍िपुर शामिल हैं. इनमें जिन राज्‍यों को लेकर सर्वाधिक चर्चा है, उनमें उत्‍तर प्रदेश और पंजाब शामिल हैं, जहां इस वक्‍त बीजेपी और कांग्रेस की सरकारें हैं. यूपी में जहां मई में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है, वहीं अन्‍य राज्‍यों में मार्च में अलग-अलग तारीखों पर विधानसभा का कार्यकाल समाप्‍त होगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें