ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

एक ट्रक पर सवार होकर फरीदाबाद से बिहार आ रहे थे 94 मजदूर, बीच रास्ते में पुलिस ने पकड़ा

DESK: लॉकडाउन में फरीदाबाद से ट्रक से घर आ रहे बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले 94 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा है. सभी को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई यू

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  लॉकडाउन में फरीदाबाद से ट्रक से घर आ रहे बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले 94 मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा है. सभी को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई यूपी के सोनभद्र में की है. 

सभी आ रहे थे ट्रक से

सोनभद्र पुलिस ने सभी को विंढमगंज में इंटर कॉलेज में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा  है और सभी की जांच कराई गई है. सभी फरीदाबाद से मथुरा, आगरा, कानपुर इलाहाबाद होते हुए आ रहे थे. बाकी जगह चकमा देकर आ रहे थे, लेकिन सोनभद्र में पुलिस ने पकड़ लिया. 

बिस्किट और पानी पर गुजारे कई दिन

पुलिस ने जब मजदूरों से पूछताछ किया तो मुंगेर के रहने वाले संजय ने बताया कि वह लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण पैसे की दिक्कत हो गई थी. कई दिनों तक कई साथियों ने सिर्फ बिस्किट और पानी पीकर दिन गुजारे हैं. जब परेशानी बढ़ती गई तो सभी अपने घरों के लिए किसी तरह से एक ट्रक को भाड़े पर कर आ रहे थे. पकड़े गए मजदूरों में बांका जिले के 60, वैशाली के 8, मुंगेर के 24 और जमुई के 2 लोग रहने वाले हैं. सभी फरीदाबाद एक फैक्ट्री में का करते हैं. बता दें कि लॉकडाउन के बाद अब तक बिहार हजारों मजदूर आ चुके हैं. गाड़ी नहीं मिलने पर हजारों लोग पैदल ही आ चुके हैं. बाहर से आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. 

टैग्स