ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

यूपी में लव जिहाद कानून के बीच सपा सांसद की नसीहत, हिंदू लड़कियों को बहन समझें मुस्लिम लड़के

DESK : देशभर में लव जिहाद को लेकर एक तरफ जहां बहस छिड़ी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने लव जिहाद को लेकर जो अध्यादेश प

यूपी में लव जिहाद कानून के बीच सपा सांसद की नसीहत, हिंदू लड़कियों को बहन समझें मुस्लिम लड़के
First Bihar
2 मिनट

DESK : देशभर में लव जिहाद को लेकर एक तरफ जहां बहस छिड़ी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने लव जिहाद को लेकर जो अध्यादेश पास किया उसके बाद वहां से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. लव जिहाद को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन का अजीबोगरीब बयान सामने आया है. मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन ने कहा है कि लव जिहाद एक पॉलीटिकल स्टंट के अलावा और कुछ भी नहीं है.


हालांकि सपा सांसद ने मुस्लिम लड़कों से अपील की है कि वह हिंदू लड़कियों को अपनी बहनों की तरह मानें. हिंदू लड़कियां हमारी बहन हैं, ऐसा सोचकर अगर मुस्लिम लड़के चलते हैं तो किसी भी तरह का कोई विवाद पैदा नहीं हो सकता. सपा सांसद ने कहा है कि हमारे देश में लोग अलग-अलग धर्म के बावजूद अपने जीवनसाथी का चयन करते हैं. हिंदू मुस्लिमों से शादी करते हैं और मुस्लिम हिंदुओं से. हालांकि ऐसे मामले बहुत कम होते हैं लेकिन अगर आप लव जिहाद के मामले की तह तक जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि लड़कियों को हमेशा पता होता है कि लड़के मुस्लिम थे. 


सपा सांसद ने कहा है कि लव मैरिज के बाद अक्सर हिंदू लड़कियां सामाजिक और पारिवारिक दबाव में यह बात कह देती है कि उन्हें लड़के के मुस्लिम होने के बारे में जानकारी नहीं थी. सपा सांसद ने कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से देखा जाना चाहिए.