ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

यूपी में BJP नेता ने थानेदार को दी धमकी, कहा.. योगी जी की सरकार आ रही है, 10 मार्च के बाद निकाल देंगे गर्मी

DESK : फ़रवरी मार्च के सुहाने मौसम में हो रहे चुनाव के बीच एक तरफ जहां सीएम योगी आदित्यनाथ अपराधियों की गर्मी और चर्बी निकालने की बात कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के कुछ नेता उनसे दो कद

यूपी में BJP नेता ने थानेदार को दी धमकी, कहा.. योगी जी की सरकार आ रही है, 10 मार्च के बाद निकाल देंगे गर्मी
First Bihar
3 मिनट

DESK : फ़रवरी मार्च के सुहाने मौसम में हो रहे चुनाव के बीच एक तरफ जहां सीएम योगी आदित्यनाथ अपराधियों की गर्मी और चर्बी निकालने की बात कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के कुछ नेता उनसे दो कदम आगे बढ़कर अब गुंडों की बजाय पुलिस वालों को गर्मी निकालने की धमकियां दे रहे हैं. 10 मार्च को यूपी चुनाव का रिजल्ट आने वाला है और इसको लेकर बीजेपी के नेता अपने जुबान पर काबू नहीं रख पा रहे हैं.


दरअसल, यह मामला अलीगढ़ के थाना जवां का है. यहां भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने पहले तो थाने का घेराव किया और फिर दारोगा का नाम लेते हुए पुलिस वालों को धमकी देते हुए कहा कि 10 तारीख को योगीजी की सरकार आ रही है, बताये दे रहा हूं दारोगा की गर्मी निकाल देंगे हम.


धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा, 'मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूं, जंगलगढ़ी से कितने लोगों को उठाया है, जब मैंने कहा, मैं जिलाध्यक्ष बोल रहा हूं भाजयुमो का, तो इतनी गर्मी है दारोगा में, 10 तारीख को योगी सरकार नहीं आ रही है क्या? बताये दे रहा हूं, 10 तारीख को योगी जी की सरकार आ रही है, ये बात दिमाग में बिठालें, जितनी गर्मी है दारोगा की, सब निकाल देंगे हम.'


क्या है पूरा मामला

जवां थाने में प्रॉपर्टी विवाद हो गया है, जिसमें शिकायत पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए उठा लाई. इसको लेकर रविवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी थाने पर काफी तादात में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और थाने का घेराव कर लिया. इसी दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने थानेदार और पुलिसकर्मियों को धमकी दी.


इसके बाद थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विरोध जताया तो पुलिस और भाजयुमो के पदाधिकारियों के बीच गहमा-गहमी हो गई, जिसका वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिला को-ऑर्डिनेटर राजीव लीडर ने कहा कि ये सभी सत्ता के नशे में चूर हैं.


वहीं क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन श्वेताभ पांडेय ने कहा, 'मीडिया के माध्यम से प्रकरण सामने आया है, अगर इस तरह का कोई प्रकरण है तो इसकी जांच करा लेंगे, हालांकि मैंने अभी वीडियो भी देखा नहीं है, वीडियो देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं कि क्या प्रकरण था, क्या मैटर था, जिसकी जांच कराएंगे.