ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

UP में अब इंजीनियर्स पकड़ेंगे गाय-सांड, CM योगी की यात्रा के दौरान रस्सी लेकर सड़क पर रहेंगे तैनात

MIRJAPUR: 29 जनवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा में भाग लेने मिर्जापुर जा रहे हैं. 27 से 31 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा का समापन कानपुर में होगा. सीएम के यात्रा को ल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MIRJAPUR: 29 जनवरी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा में भाग लेने मिर्जापुर जा रहे हैं. 27 से 31 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा का समापन कानपुर में होगा. सीएम के यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गई है. सीएम के रास्ते में गाय या सांड न आ जाएं इसलिए मिर्जापुर में खास इंतजाम किया गया है.

सीएम के रास्ते में गाय या आवारा पशु ना आ जाए इसके लिए 9 पीडब्ल्यूडी जूनियर इंजीनियर्स की तैनाती की गई है. यह आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियन्ता की ओर से जारी किया गया है. पुलिस लाइन मिरजापुर से बिरोही तक सभी 9 इंजीनियर्स को हाथों में रस्सी लेकर सड़क पर तैनात रहना है. जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि 29 जनवरी को सभी इंजीनियर्स को  समय पर रस्सी लेकर अपने लोगों के साथ पहुंच जाना है. यदि सीएम के यात्रा के दौरान सड़क पर आवारा पशु आएं तो उन्हें बांधकर रखें ताकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवागमन में कोई व्यवधान न पड़े.

UP में अब इंजीनियर्स पकड़ेंगे गाय-सांड, CM योगी की यात्रा के दौरान रस्सी लेकर सड़क पर रहेंगे तैनात

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जारी किए गए इस आदेश के बाद मिर्जापुर के इंजीनियर एसोसिएशन ने विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि उनके इंजीनियर पशुओं को पकड़ने में ट्रेंड नहीं है. ड्यूटी के दौरान अगर किसी को भी चोट लगती है तो इसकी जिम्मेदारी इंजीनियर एसोसिएशन की नहीं होगी. बेहतर है कि प्रशासन किसी दूसरे एजेंसी से इस काम को कराएं.

UP में अब इंजीनियर्स पकड़ेंगे गाय-सांड, CM योगी की यात्रा के दौरान रस्सी लेकर सड़क पर रहेंगे तैनात