ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

आगरा में अतुल सुभाष जैसा केस..पत्नी से प्रताड़ित TCS मैनेजर ने दी जान, वीडियो बनाकर कहा-'प्लीज मर्दों की सोचो, ब‍ेचारे बहुत अकेले हैं'

Agra Suicide Case: आगरा में अतुल सुभाष जैसा एक और केस सामने आया है। यहां पत्नी की प्रताड़ना से तंग होकर टीसीएस मैनेजर ने सुसाइड कर लिया है।

Agra Suicide Case
पत्नी से प्रताड़ित TCS मैनेजर ने दी जान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Agra Suicide Case: यूपी के आगरा से सुसाइड की खबर है। यहां सदर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के मैनेजर  मानव शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। मैनेजर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। सुसाइड से पहले टीसीएस मैनेजर ने करीब 7 मिनट का एक वीडियो भी बनाया है।


वीडियो में मैनेजर ने कहा है कि- पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी... अब मैं विदा ले रहा हूं। द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन... प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। वे बहुत अकेले हो जाते हैं। उन्होंने वीडिये में पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए। इसके साथ ही अपील की है कि मां-बाप को परेशान न करें। एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मानव शर्मा मुम्बई में टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर था। बेटे ने 24 फरवरी की सुबह 5 बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 


नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी।  टीसीएस में नौकरी चलते बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया। वहां पर बहू आए दिन बेटे से झगड़ा करती थी। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से आगरा आए। उसी दिन बेटा मानव अपनी पत्नी को मायके छोड़ आया था।


नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि मानव को बहू के मायके वालों ने धमकाया था। जिससे वह डिप्रेशन में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग पिता का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो महाशिवरात्रि की व्यस्तता बताकर उन्हें वापस भेज दिया गया। जिसके बाद बुजुर्ग पिता ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आगरा की इस घटना ने बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की याद ताजा कर दी। नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि मानव ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। बेटे के मोबाइल फोन में आत्महत्या से पहले का वीडियो मिला है। नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा है कि उन्हें सिस्टम से सिर्फ न्याय चाहिए।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता