ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

उन्नाव रेप केस: पीड़िता के पिता ने योगी सरकार से की मांग, हैदराबाद की तरह आरोपियों का करो एनकाउंटर

DELHI: हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के बाद से देश भर में बवाल मच गया था. सड़क से लेकर संसद तक हंगामा और प्रदर्शन चल रहा था. सवाल बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा था. हैदराबाद कांड

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

DELHI: हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के बाद से देश भर में बवाल मच गया था. सड़क से लेकर संसद तक हंगामा और प्रदर्शन चल रहा था. सवाल बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा था. हैदराबाद कांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि उन्नाव कांड ने एक बार फिर से ये सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर कब तक देश की बेटियां हैवानों की हैवानियत का शिकार होती रहेंगीं.


उन्नाव में गैंगरेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने शुक्रवार की रात को दम तोड़ दिया. पीड़िता के पिता अब बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है. पीड़िता के पिता ने यूपी की योगी सरकार से मांग की है कि उनकी बेटी के गुनहगारों को भी हैदराबाद के आरोपियों की तरह सजा मिले. पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए या उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि, जिस तरह हैदराबाद कांड के आरोपियों को मारा गया ऐसे ही हमारी बेटी के दरिंदों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाना चाहिए या फिर फांसी दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी.


आपको बता दें कि गुरुवार को उन्नाव के पास स्थित सिंदुपुर गांव में पांच लोगों ने रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया. चश्मदीदों के मुताबिक जलने के बाद पीड़िता करीब 1 किमी दूर तक चलकर गई और खुद पुलिस से मदद की गुहार लगाई. 90 फीसदी जली हालत में लड़की को उन्नाव से लखनऊ रेफर कर दिया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए गुरुवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर थी और वेंटिलेटर पर रखा गया था. शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया. वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता को जलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से 2 ने पिछले साल पीड़ित के साथ रेप किया था. उस वक्त उनमें से एक को गिरफ्तार किया गया था जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था.


टैग्स