ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

UP में भीषण सड़क हादसा: डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, बिहार के दारोगा और कैदी समेत 5 की मौत

Road Accident: उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस पलटने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस जांच में ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई गई है।

Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दारोगा और कैदी समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।


घायलों में 3 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दारोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।


जानकारी के अनुसार, सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी और वापस बिहार लौट रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ हो सकता है। बस तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और रेलिंग पर जाकर लटक गई। इस दौरान कई यात्री खिड़कियों से नीचे एक्सप्रेस-वे पर गिर गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 262 के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।


घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में से तीन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता