ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

7 महीने बाद सिनेमाघरों में लौटेगी रौनक, अनलॉक 5 की गाइडलाइन में आज से नई छूट

DESK : कोरोना काल के कारण देश में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 5 का दौर जारी है। अनलॉक 5 में आज से छूट का दायरा और बढ़ने वाला है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए नए गाइडलाइन के मुताब

7 महीने बाद सिनेमाघरों में लौटेगी रौनक, अनलॉक 5 की गाइडलाइन में आज से नई छूट
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : कोरोना काल के कारण देश में लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक 5 का दौर जारी है। अनलॉक 5 में आज से छूट का दायरा और बढ़ने वाला है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए नए गाइडलाइन के मुताबिक आज से सिनेमा हॉल खुल जाएंगे हालांकि सिनेमा हॉल में एक सीट के बाद दूसरी सीट को खाली रखा जाएगा और हॉल की क्षमता का 50 फ़ीसदी ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। सिनेमा हॉल के अलावे स्विमिंग पूल समेत अन्य एक्टिविटी को लेकर भी आज से अनलॉक 5 की नई गाइडलाइन लागू हो गई है। 


देशभर में पीवीआर सीरीज के लगभग 500 स्क्रीन आज से अपनी सेवा शुरू कर देंगे। देश के 10 राज्यों में पीवीआर की तरफ से आज से सेवा शुरू की जा रही है जबकि 4 केंद्र शासित प्रदेशों में भी पीवीआर आज से सिनेमा का प्रदर्शन शुरू कर देगा। सिनेमाघरों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा सिनेमा देखने आने वाले दर्शकों के लिए माता-पिता पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही साथ थिएटर में जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। वेटिंग एरिया में भी 6 फीट की दूरी का नियम लागू रखा जाएगा। हैंड सैनिटाइजर का भी बंदोबस्त रहेगा। 


राजधानी पटना के सिनेमाघरों को भी खोलने की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। हालांकि मोना और रीजेंट सिनेमा फिलहाल नहीं खुलेंगे। एलिफिस्टन सिनेमा हॉल को कोरोना संक्रमण काल के बाद पहली बार दर्शकों के लिए खोला जा रहा है। शुक्रवार से यहां सिनेमा का प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। दर्शकों के लिए टिकट की कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी।

टैग्स