ब्रेकिंग
Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!Bihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, रॉन्ग साइड से आ रही ट्रॉली ने मारी टक्कर

उज्जैन-धार फोरलेन पर महाकाल के दर्शन कर गुजरात लौट रहे छह श्रद्धालुओं की वैन रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रॉली से टकरा गई। भीषण सड़क हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मध्यप्रदेश न्यूज
दर्दनाक सड़क हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन-धार मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु महाकाल के दर्शन करने के बाद गुजरात लौट रहे थे, तभी उनकी वैन की रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रॉले से आमने-सामने टक्कर हो गई।


यह हादसा बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, ट्रॉला गलत दिशा से उज्जैन की ओर आ रहा था, जबकि मारुति ईको वैन उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक गुजरात के वडोदरा (बड़ोदरा) शहर के निवासी थे। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें बदनावर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।


कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह सड़क किनारे अपने घर पर था, तभी जोरदार आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वैन का दरवाजा काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। 

टैग्स