ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

उद्धव के खास संजय राउत पर शिकंजा, ईडी ने समन भेज पूछताछ को बुलाया

DESK: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेहद खास माने जाने वाले संजय राउत

उद्धव के खास संजय राउत पर शिकंजा, ईडी ने समन भेज पूछताछ को बुलाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेहद खास माने जाने वाले संजय राउत के ऊपर अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने समन भेजा है. ईडी ने संजय राउत को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. शिवसेना नेता संजय राउत को जमीन से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.


जानकारी के मुताबिक के प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत को जिस मामले में बुलाया है वह प्रवीण राउत और पात्रा चावल भूमि घोटाले से जुड़ा हुआ है. कुछ दिन पहले ही ईडी ने इनकी संपत्तियों को जब्त किया था. संजय राउत को समन भेजा जाना एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट माना जा रहा है. आज सुबह ही संजय राउत ने प्रेस वार्ता करते हुए एकनाथ शिंदे गुट के ऊपर हमला किया था. संजय राउत ने कहा था कि जो लोग विधायक होने के बावजूद महाराष्ट्र की धरती से भाग गए हैं उनका जमीर मर चुका है.

टैग्स