ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

ट्रॉली पलटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 15 की हालत गंभीर, ड्राइवर की गलती के कारण हुआ हादसा

DESK: अनियंत्रित ट्रॉली के पलटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल युवक न

ट्रॉली पलटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 15 की हालत गंभीर, ड्राइवर की गलती के कारण हुआ हादसा
Santosh Singh
2 मिनट


DESK: अनियंत्रित ट्रॉली के पलटने से 6 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल युवक ने बताया कि मना करने के बावजूद ड्राइवर तेज गति से गाड़ी को चला रहा था तभी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। मृतकों में घाटमपुर की चंदावती, रमेश, पिंकी और हमीरपुर की राधा, उनकी बेटी कोमल और बेटा सूरज शामिल है।  


ड्राइवर की गलती से ट्रॉली पलट गया जिसकी चपेट में 21 मजदूर आ गए। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 15 मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जारी है। घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की है। जहां भोगनीपुर इलाके में एक ट्रॉली पर करीब 21 मजदूर और एक ड्राइवर भी सवार था। बताया जाता है कि सभी मजदूर हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं जो फीरोजाबाद के सिरसागंज काम करने के लिए जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। ट्रॉली पलटने के बाद मची अफरा-तफरी के बाद लोग इक्ट्ठा हुए जिसके बाद ट्रॉली में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। पुखराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद 15 मजदूरों को कानपुर देहात स्थित माती जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।