ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, बाल-बाल बची पायलट की जान

DESK: भारतीय सेना का एयक्राफ्ट राजस्थान के जैसलमेर में क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जैसलमेर के जवाहर नगर में हुआ है हालांकि, हादसे में एयरक्राफ्ट पर सवार पायलट की

ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, बाल-बाल बची पायलट की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारतीय सेना का एयक्राफ्ट राजस्थान के जैसलमेर में क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जैसलमेर के जवाहर नगर में हुआ है हालांकि, हादसे में एयरक्राफ्ट पर सवार पायलट की जान बाल-बाल बच गई। पायलट ने सही समय पर खुद को प्लेन से अलग कर लिया था।


दरअसल, भारतीय सेना का एयक्राफ्ट LCA यानी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस था। मंगलवार की सुबह उस वक्त हादसा हो गया जब एयरक्राफ्ट ऑपरेशनल ट्रेनिंग पर था। क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और धूंआ चारों तरफ फैल गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच और आग बुझाने में जुट गयी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का ऑर्डर दे दिया है। बताते चलें कि पिछले साल के अंत में तेलंगाना में एयरफोर्स का ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में दो पायलटों की जान चली गई थी। हादसा इतना भीषण था कि क्रैश होने के बाद प्लेन में आग लग गई थी। इस हादसे का एक वीडियों भी सामने आया था।