ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बड़ा हादसा टला: ट्रेनी विमान की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची पायलट की जान

Emergency Landing: अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही ट्रेनी विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कर दी।

Emergency Landing
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Emergency Landing: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रविवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान के इंजन में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई।


स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन दोनों ट्रेनी पायलटों ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए विमान को नियंत्रित रखा। उन्होंने आबादी वाले इलाके से विमान को दूर ले जाकर जलाली क्षेत्र के एक खाली खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बच गए।


जानकारी के अनुसार, यह टू-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट पायनियर एविएशन कंपनी का था, जो रविवार सुबह करीब 10 बजे नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था। उड़ान भरने के कुछ सौ फीट की ऊंचाई पर पहुंचते ही विमान के इंजन और तकनीकी सिस्टम में खराबी आ गई।


कॉकपिट में अलार्म बजते ही पायलटों ने तुरंत धनीपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और आपात स्थिति की जानकारी दी। रनवे पर वापस लौटना संभव न होने पर पायलटों ने नीचे दिख रहे समतल खेत को लैंडिंग के लिए चुना। विमान को खेत में उतरते देख आसपास के गांवों में अफरा-तफरी और कौतूहल का माहौल बन गया। लैंडिंग के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पायलटों की सूझबूझ की सराहना की।


घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर सत्यव्रत, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर सत्यव्रत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला इंजन फेलियर और तकनीकी खराबी का प्रतीत हो रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को घटना की सूचना दे दी गई है।


अब एक तकनीकी विशेषज्ञों की टीम विमान के इंजन और अन्य हिस्सों की जांच करेगी ताकि खराबी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता