ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में 'सुहागरात' जैसी सजावट का वीडियो वायरल, रेलवे ने बताया क्या है नियम

Honeymoon Suite Train: ट्रेन के 1एसी कोच में सुहागरात की तरह सजाए गए निजी केबिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर उठे सवालों के बीच रेलवे ने स्पष्ट किया कि निजी तौर पर बुक किए गए केबिन को यात्री अपनी पसंद से सजा सकते हैं।

Honeymoon Suite Train
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Honeymoon Suite Train: सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के 1एसी कोच के एक केबिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में केबिन को सुहागरात की सेज या हनीमून सुइट की तरह शानदार तरीके से सजाया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट करना रेलवे के नियमों के तहत अनुमति है।


वीडियो में दिख रहा है कि 1एसी के निजी केबिन को रंग-बिरंगे गुब्बारों, गुलाब के फूलों, फूलों की पंखुड़ियों, सजावटी लाइट्स और लेस से खूबसूरती से सजाया गया है। बर्थ पर गुलाब की पंखुड़ियों से हार्ट शेप बनाया गया है, जबकि दीवार पर 'I Love You' भी लिखा गया है। यहां तक कि डस्टबिन को भी गुलदस्ते जैसा रूप दिया गया है, जिससे पूरा केबिन किसी हनीमून सुइट जैसा नजर आता है।


जानकारी के अनुसार, यह सजावट एक यात्री ने अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए खुद की थी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस अनोखे सरप्राइज की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने भारतीय रेलवे और रेल मंत्री को टैग कर पूछा कि क्या ट्रेन के कोच में इस तरह की सजावट करना नियमों के अनुरूप है और क्या इससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा नहीं होतीं।


रेलवे सूत्रों के मुताबिक, 1एसी के निजी केबिन यात्रियों को प्राइवेसी की सुविधा देते हैं। यदि किसी यात्री ने पूरा केबिन बुक किया है, तो वह अपने आराम और पसंद के अनुसार उसे सजा सकता है, बशर्ते इससे किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचे।


रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई यात्री अपने निजी खर्च पर और स्वयं अपने केबिन को सजाता है, तो इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं होती। यह यात्रियों की व्यक्तिगत पसंद है और मौजूदा नियमों के तहत इसे कानून का उल्लंघन नहीं माना जाता।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता