ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से PM मोदी ने की बातचीत, कहा- पूरा देश आपके साथ

DESK: 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। जिसमें कई भारतीय खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में जोश भरने के इरादे से प्रधानमंत्री नरे

टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से PM मोदी ने की बातचीत, कहा- पूरा देश आपके साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो रही है। जिसमें कई भारतीय खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में जोश भरने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 खिलाड़ियों से बातचीत की और इसे लेकर उन्हें शुभकामना दी। महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। 23 जुलाई को होने वाले टोक्यो खेलों के उद्घाटन समारोह में ये दोनों भारतीय दल की अगुवाई करेंगे। 


मंगलवार को पीएम मोदी जिन खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे उनमें एमसी मैरीकॉम, सानिया मिर्जा, दीपिका कुमारी, नीरज चोपड़ा,दुती चंद,आशीष कुमार, पीवी सिंधु, एलावेनिल वलारिवन, सौरभ चौधरी, शरथ कमल, मनिका बत्रा, विनेश फोगट, साजन प्रकाश और मनप्रीत सिंह शामिल थे। इस दौरान पीएम मोदी ने ओलंपिक में जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरा। केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद थे।


बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से कहा कि आपकी सफलता के बाद मैं भी साथ में आइसक्रीम खाऊंगा। पीएम ने कहा कि प्रैक्टिस के दौरान सिंधु के माता-पिता आइसक्रीम खाने से रोका करते थे क्यों कि खेल में फिटनेस काफी मायने रखता है। टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको अपेक्षाओं के बोझ तले दबने की जरूरत नहीं है। आप बस अपना 100% दें। उन्होंने ये भी कहा कि पूरा भारत आपके साथ है। 



टैग्स