ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

टिकट कटाने के बावजूद ट्रेन में नहीं चढ़ पाए सैंकड़ों यात्री, रिजर्वेशन के पैसे वापस लौटाने की कवायद शुरू

DESK: बड़ी खबर कटरा से आ रही है, जहां नरकटियागंज स्टेशन पर कटरा कमाख्या एक्सप्रेस में अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। यहां टिकट कटाए यात्री ट्रेन में घुसने के लिए संघर्ष करते रहे, ल

टिकट कटाने के बावजूद ट्रेन में नहीं चढ़ पाए सैंकड़ों यात्री, रिजर्वेशन के पैसे वापस लौटाने की कवायद शुरू
First Bihar
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर कटरा से आ रही है, जहां नरकटियागंज स्टेशन पर कटरा कमाख्या एक्सप्रेस में अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। यहां टिकट कटाए यात्री ट्रेन में घुसने के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन वे ट्रेन के अंदर नहीं चढ़ पाए। इसके बाद यात्रियों के बीच जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमनें ट्रेन में चढ़ने की काफी कोशिश की, लेकिन अन्दर बैठे यात्रियों ने गेट नहीं खोला। अब इन यात्रियों के पैसे लौटाने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। 


बता दें कि इस स्टेशन पर 9 मिनट तक ट्रेन रुकी, इसके बावजूद यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए संघर्ष करते रहे। अब यात्रियों ने टिकट के पैसे रिफंड कराने को लेकर लंबी लाइन लगा दी है। इन यात्रियों ने पहले ही अपने सीट का रिजर्वेशन करा लिया था। कई लोगों ने जम्मू जाने के लिए अपनी टिकट कटाई थी, लेकिन गेट लोगों की भीड़ से जाम कर दिया गया था। यहां तक की अंदर बैठे यात्रियों ने गेट ही नहीं खोला। 


बताया जा रहा है कि जेनरल बोगी की स्थिति भी काफी खराब थी। इस दौरान लोग टॉयलेट में बैठने को मजबूर थे। भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ होने के कारण टिकट कटाने के बाद भी सैंकड़ों यात्री प्लेटफार्म पर ही खड़े रह गए, लेकिन ट्रेन की गेट नहीं खोली गई। अब धीरे-धीरे इन यात्रियों के रिजर्वेशन के पैसे वापस किए जा रहे हैं। 

टैग्स