ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, CEC बोले- निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की प्रतिबद्धता पर हम अटल

DELHI: कुछ ही समय में चुनावी तारीखों का ऐलान हो जाएगा। इलेक्शन कमीशन के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू विज्ञान भवन में ल

थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, CEC बोले- निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की प्रतिबद्धता पर हम अटल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: कुछ ही समय में चुनावी तारीखों का ऐलान हो जाएगा। इलेक्शन कमीशन के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू विज्ञान भवन में लोकसभा चुनाव से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा है। 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। 55 लाख से ज्यादा ईवीएम हैं। सीईसी ने कहा कि चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करवा चुका है। 16 राष्ट्रपति चुनाव और 16 उपराष्ट्रपति चुनाव भी चुनाव आयोग ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि 2 साल तक चुनावों की तैयारी की है।


मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में 29 साल तक के साढ़े 21 करोड़ वोटर युवा हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर हैं। ये सभी लोग अपना भविष्य तय करने के लिए वोट करेंगे। इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं. जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। सीईसी ने कहा कि हमारा वादा है कि हम राष्ट्रीय चुनाव इस तरह से कराएंगे, जिससे विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़ सके। उन्होंने कहा कि हर चुनाव को संविधान की ओर से सौंपी गई एक पवित्र जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए प्रतिबद्धता पर अटल है।