ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी आपदा! 40 हजार एकड़ में तबाही, यूपी-बिहार के बजट से भी ज्यादा की संपत्ति स्वाहा

अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि हजारों मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं

aaglagi
16 लोगों की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

desk: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पिछले 6 दिनों से भयानक तबाही का मंजर है। जंगलों से फैली आग रिहायशी इलाकों में भीषण तबाही मचा रही है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने इलाके की करीब 40 हजार एकड़ की जमीन को अपनी चपेट में ले लिया है। इस भयानक आग में करीब 12 हजार से ज्यादा इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। इस आग से अबतक करीब 16 लोगों की मौत हो चुकी है।


कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस  में लगी भयंकर आग अमेरिकी इतिहास की सबसे ज्यादा नुकसान करने वाली आपदा बन सकती है। इस आग से बड़े स्तर पर वित्तीय नुकसान हुआ है जिससे कैलिफोर्निया में बीमा संकट पैदा हो रहा है। इस आग से 135 से 150 अरब डॉलर के बीच नुकसान होने का अंदाजा लगाया गया है। ये नुकसान अभी और ज्यादा बढ़ सकता है। लाखों घर इस आग में स्वाहा हो गए हैं।


वित्तीय सेवा कंपनी जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों का अनुमान है कि बीमाकृत नुकसान 20 अरब डॉलर होगा। वहीं बिना बीमा वाला नुकसान 100 अरब डॉलर से ज्यादा होगा। इस त्रासदी के कारण कई लोग लापता हैं। करीब 2 लाख लोगों को इस भयानक आग के चलते विस्थापित होना पड़ा है। वहीं, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को किसी भी वक्त घर छोड़ने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।  


नुकसान को भारत के संदर्भ में समझें तो यह यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली के बजट के बराबर है। यूपी का बजट 7 लाख करोड़ रुपये का है, वहीं बिहार का कुल बजट करीब 3 लाख करोड़ रुपये का है। मध्य प्रदेश का बजट भी 3 लाख करोड़ से ज्यादा का था। राजधानी दिल्ली का साल 2024 का बजट करीब 76 हजार करोड़ रुपए का था। इस भीषण आग की चपेट में कई हॉलीवुड एक्ट्रेस के घर भी आ गए हैं।

टैग्स