ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

तेज रफ्तार का कहर: परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, मौके पर मची अफरा-तफरी

DESK: 40 यात्रियों के लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे की शिकार हुई है। हादसे में 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं ज

तेज रफ्तार का कहर: परिवहन निगम की बस खाई में गिरी, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: 40 यात्रियों के लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे की शिकार हुई है। हादसे में 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं जबकि बस ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत की बात रही है इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई है। 


दरअसल, गुरुवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस यात्रियों को लेकर करसोग से मेहंडी ज्वालापुर रूट पर जा रही थी, तभी मंडी के करसोग उपमंडल में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।


आनन फानन में बस हादसे के घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल परिवहन निगम के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। घायल लोगों में बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम की बसें आए दिन ही खराब हो जाती है और सही रख रखाव नहीं होने की वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।