ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

तेलंगाना में गर्मी का कहर, हीटवेव से 16 मौतें, सरकार ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

तेलंगाना में भीषण गर्मी और हीटवेव से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। राज्य के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

बिहार न्यूज
भीषण गर्मी से लोग परेशान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Telangana: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तेलंगाना में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बने हुए हैं, जहां भीषण हीटवेव और लू की वजह से अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में हीट स्ट्रोक के 319 मामले सामने आए हैं, हालांकि वहां अभी तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने 7 जिलों में हुई मौतों की जानकारी दी। बताया गया कि सबसे अधिक 4 मौतें जयशंकर भूपालपल्ली जिले में हुई है। इसके अलावे वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद जिलों में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं जोगुलांबा गडवाल, रंगारेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक मौत की सूचना है। तेलंगाना सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुआवजा वितरण में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए।


मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि एल नीनो के प्रभाव के कारण राज्य में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि अत्यधिक तापमान वाले गांवों की पहचान कर वहां मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार चेतावनी जारी की जाए, ताकि लोग सतर्क रह सकें। सरकार ने बस स्टैंड, बाजार, प्रमुख सड़कों और श्रमिक क्षेत्रों में पीने के पानी और ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।


तेलंगाना स्टेट डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी के मौसम बुलेटिन के मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य के 19 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वही भद्राद्री कोठागुडेम जिले के डुम्मुगुडेम और जगत्याल जिले के धर्मपुरी में सबसे अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने को कहा गया है। 

टैग्स